{"_id":"5bcb8aefbdec225d4c0a87d4","slug":"121540066031-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज धूमधाम से निकलेगी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज धूमधाम से निकलेगी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की आज महानगर में धूम रहेगी। सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद महानगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
रविवार की सुबह रसलगंज स्थित अग्रसेन चौक पर अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ होगा। जयंती संयोजक ऋषभ गर्ग ने बताया कि सुबह 8 बजे महायज्ञ, 10 बजे सम्मान समारोह, 11 बजे अग्र ज्योति पत्रिका विमोचन, 2 बजे से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। अग्रसेन चौक पर अतिथियों के लिए मंच मनाया है। संयोजक निकुंज अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रसेन चौक से शुरू होगा। डीएस कॉलेज पर रात आठ बजे शोभायात्रा संपन्न होगी। मीडिया प्रभारी शरद बंसल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, नरेश गोयल चेयरमैन कोको फॉर्म, जगन प्रसाद गर्ग विधायक आगरा, कपिल देव अग्रवाल विधायक मुजफ्फरनगर, राजीव मित्तल निर्देशक आरके एसोसिएट्स, रामकिशन अग्रवाल चेयरमैन बसेरा ग्रुप, दीपक अग्रवाल किसान आगनबाडी आर्यन वर्क, विवेक बंसल सचिव एआईसीसी, मनोज गर्ग चेयरमैन बुलंदशहर, रविकांत अग्रवाल चेयरमैन सादाबाद मौजूद रहेंगे।