{"_id":"59bc39254f1c1be4738b4c85","slug":"121505507621-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी गेट में हत्या के आरोपी की मां को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासनी गेट में हत्या के आरोपी की मां को गोली मारी
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी गेट में हत्या के आरोपी की मां को गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना सासनी गेट इलाके में एक महिला को गोली मार दी। महिला को घायल अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला के दो बेटे कुछ दिनों पहले इलाके में हुई एक हत्या में ही आरोपी हैं।
थाना प्रभारी सासनी गेट ने बताया कि जयगंज निवासी कृपा देवी पत्नी किशन उर्फ लल्ला के दो बेटे सचिन और जीतू पर आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पहले इलाके के मोहित यादव नाम के युवक की हत्या की है।
इसी मामले में यह नामजद भी हैं। कृपा देवी का कहना है कि शुक्रवार को वह घर से बाजार जा रही थी। इसी दौरान मोहित यादव के दो भाई सहित तीन लोग मौके पर आए और फायरिंग की।
विज्ञापन
दो गोली तो मिस हो गई। एक गोली उनके हाथ के अंगूठे और पेट को छूती हुई निकल गई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। घायल कृपा देवी को पहले जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।