फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में युवा मोर्चा से तानातानी, हंगामा

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में युवा मोर्चा से तानातानी, हंगामा

Mon, 11 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में युवा मोर्चा से तानातानी, हंगामा
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में युवा मोर्चा से तानातानी, हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान भाजपा एवं भाजयुमो नेताओं के बीच तानातानी हो गई। इससे नाराज भाजयुमो नेता डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम से बैनर-पोस्टर समेटकर बाहर चले गए। बाद में वहीं पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

रविवार को डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में सुबह 10 से 1 बजे तक भाजयुमो द्वारा नृत्य व गायन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। 2 बजे से यहीं पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन होना था। मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र कश्यप के विलंब से पहुंचने के कारण युवा मोर्चा का कार्यक्रम लेट हो गया।
विज्ञापन


दो बजे तक स्टेज खाली नहीं होने पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के आयोजक परेशान हो गए। उन्हें भी मंच पर बैनर-पोस्टर आदि लगाने थे। इसको लेकर नेताओं के बीच कहासुनी हो गई। चर्चा है कि एक भाजपा नेता ने पिछड़े वर्ग के एक बुजुर्ग नेता से गरम अंदाज में बात कर दी। उससे लोग काफी नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतत: कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र जादौन बैनर-पोस्टर समेट कर बाहर चले गए और बरामदे में कार्यक्रम संपन्न कराया। इस संबंध में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की संयोजक रीता राजपूत एवं भाजयुमो के कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र जादौन का कहना है कि परिवार बड़ा है। कोई खास बात नहीं हुई।

दोनो कार्यक्रम हमारे थे। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के शुरूआत में बीपी राजपूत ने यह कहकर माहौल थोड़ा गरमा दिया कि पिछड़े वर्ग के वोट से केंद्र व राज्य में भाजपा की शानदार जीत हुई लेकिन मंत्री पद के बंटवारे में पिछड़े वर्ग की उपेक्षा की गई। एक जाति विशेष को तवज्जो दी गई। हालांकि बाद में कार्यक्रम संयोजक रीता राजपूत ने मंच से क्षमा याचना कर मामला रफा-दफा की।


भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध लोग सम्मानित

भाजपा महानगर के तत्वावधान में डीएस कॉलेज आडिटोरियम में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया गया था।

आंवला सांसद धर्मेंद्र कुमार कश्यप ने कवि की तरह तुकबंदी करते हुए कहा कि नमो नमो का नारा सुनाई देता है, पूरे भारत में परिवर्तन दिखाई देता है। हम पिछड़े नहीं है, पछाड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आतंकवाद, भ्रष्टाचार एवं गरीबी को दूर ही नहीं करेंगे बल्कि मिटा कर रहेंगे। आज पिछड़े वर्ग की गरीबी दूर करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है।

उन्होंने भीड़ देखकर कार्यक्रम संयोजक रीता राजपूत के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर रामदास वर्मा, मुकेश सैनी, रमेशचंद्र विनायक, राम सिंह, यतेंद्र वाईके, राजेश सरकोडा, मनीष राय, शैलेंद्र गुप्ता, सुशीला सिंह, सुंदरलाल सोनकर, जगदीश महाजन, भूपेंद्र वार्ष्णेय, सुशील मित्तल, ओपी लाला, हरी बाबू गुप्ता, राजकुमार सहयोगी, डॉ. मुकेश शर्मा, अनिता सिंह, डालचंद्र राजपूत आदि मौजूद थे।


नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता के दौरान झूमे दर्शक

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित खेल महोत्सव के अंतर्गत डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष राय एवं संयोजक पुष्पेंद्र जादौन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

नृत्य प्रतियोगिता में 74 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें पूजा वार्ष्णेय, महिमा सिंह, सारिका शर्मा, निशा कुमारी ने मन मोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायन प्रतियोगिता में आयुष वार्ष्णेय, राहुल वर्मा, भावना कश्यप, रिमझिम वार्ष्णेय, सोनू पंडित, नवल किशोर, शिवानी, पूजा आदि ने देश भक्ति के गीत गाकर दर्शकों से तालिया बटोरी।


आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप से खेलो भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट, कबड्डी, बालीवाल, बास्केटबाल, दंगल एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। विवेक सारस्वत एवं अन्य नेताओं ने नृत्य एवं गायन के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed