{"_id":"59667f1d4f1c1b67758b4658","slug":"121499889437-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू को मिला अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू को मिला अवार्ड
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
एएमयू को मिला अवार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
एएमयू को अमरीकन प्रकाशक प्रोक्वेस्ट की ओर से भारत के लिए उच्चतम उपयोग अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड एएमयू को 2015-16 के दौरान अंतरराष्ट्रीय थीसिस डेटाबेस प्रोक्वेस्ट थीसिस एंड डिजर्टेशन (पीक्यूडीटी) के उच्चतम उपयोग के आधार पर प्रदान किया गया है।
प्रोक्वेस्ट के संजय राजन ने यह सम्मान एएमयू के लाइब्रेरियन डॉ. नबी हसन और उनकी टीम को प्रदान किया। डॉ. नबी हसन ने कहा कि वह भविष्य में नियमित रूप से कार्यशालाओं एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, ताकि मौलाना आजाद लाइब्रेरी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले संसाधनों का सदुपयोग हो सके। पीक्यूडीटी अमरीका में स्थित थीसिस और डिजर्टेशन के डेटाबेस के लिए एक लोकप्रिय और महत्वपूर्ण माध्यम है, जो एएमयू के फैकल्टी सदस्यों और शोध छात्रों द्वारा बड़े स्तर पर प्रयोग में लाया जाता है।