{"_id":"5ca90d21bdec222dcc577fc1","slug":"11554582817-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर के रेटों को लेकर किसानों के विरोध के बाद बैंकफुट पर प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर के रेटों को लेकर किसानों के विरोध के बाद बैंकफुट पर प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांव ल्होसरा में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए जिला मूल्यांकन समिति द्वारा प्रस्तावित रेटों के विरोध के बाद विकास प्राधिकरण प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। अब दोबारा से रेटों पर चर्चा के लिए समिति की बैठक सोमवार को होने जा रही है। इस बैठक पर सभी की निगाहें टिक गई हैं।
बताते चलें कि गांव ल्होसरा में 72 हेक्टेयर एरिया में बनने जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि अधिग्रहण करने को किसानों को मुआवजा तय किए जाने के मामले में चंद रोज पूर्व जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हुई थी।
बैठक में हाइवे किनारे की भूमि वाले किसानों को 96 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर एवं अंदरूनी हिस्से की जमीन के रेट 86 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तय किए गए थे, लेकिन ग्रामीण इन रेटों को कम बताते हुए लगातार विरोध कर रहे थे। दो दिन पूर्व उन्होंने डीएम व विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष से भी मुलाकात कर मुआवजा रेट बढ़ाने की मांग की थी। प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि किसानों के विरोध के बाद दोबारा से भू अधिग्रहण के रेटों पर पुनर्विचार के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सोमवार को होगी।