फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर निगम के पानी से फैल रहा डायरिया

नगर निगम के पानी से फैल रहा डायरिया

Sun, 07 Apr 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के पानी से फैल रहा डायरिया
अमर उजाला ब्रेकिंग--एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


नगर निगम के पानी से फैल रहा डायरिया
प्वाइंटर
-लगातार आ रहे मामलों के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फोन किया
दीपक शर्मा
अलीगढ़। नगर निगम के पानी से शहर में डायरिया फैलने की बात सामने आई है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में लगातार समर डायरिया के मामले आने के बाद अस्पताल के सीएमएस ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फोन करके पानी में सही मात्रा में क्लोरीन मिलाने और अन्य उपायों के लिए कहा है। क्योंकि लगातार आ रहे मामलों के बाद जब डॉक्टरों ने मरीजों के खान पान के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की तो सभी मरीजों में एक बात कामन थी कि वह नगर निगम द्वारा आपूर्ति किए जा रहे पानी का प्रयोग कर रहे थे।
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ी, लेकिन हैरानी तब हुई जब ओपीडी में आने वाले 70 फीसदी मरीजों को समर डायरिया पाया गया। ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1600 से 1800 मरीज आते हैं। जब मरीजों की पृष्ठभूमि के संबंध में डॉक्टरों ने जानकारी की तो स्पष्ट हुआ कि सभी मरीज नगर निगम द्वारा आपूर्ति किए जा रहे पानी का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद सीएमएस डॉ. रामकिशन ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार को फोन पर स्थिति से अवगत कराया। डॉ. रावल कहते हैं कि उपचार के दौरान ही मरीजों को बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

----
जब हमारे डॉक्टरों ने लगातार आ रहे डायरिया के मरीजों के विषय में बताया तो पूरी स्थिति से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार को फोन पर अवगत कराया। साथ ही अपने स्तर से भी उन इलाकों को चिह्नित कर रहे हैं जहां से केस ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रामकिशन, सीएमएस, मलखान सिंह जिला अस्पताल
मुझे समर डायरिया के बारे में सीएमएस ने बताया। इसके बाद महाप्रबंधक जल और अन्य संबंधित टीमों को बता दिया गया है। हालांकि डायरिया के कई कारण होते हैं। यह समर सीजन की शुरुआत है। डायरिया का सीजन चल रहा है इसलिए लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है
- डॉ. शिव कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
डायरिया से बचाव के लिए (जैसा डॉ. शिव कुमार ने बताया)
- खाने से पहले हाथों को साफ जरूर करें
- ताजा खाने का ही प्रयोग करें, बासी खाने से बचें
- सड़े गले कटे फलों का प्रयोग नहीं करें
- पानी को लेकर संदेह है तो पानी को उबाल कर प्रयोग करें
- तले हुए तेज मसालेदार खाद्य पदार्थों से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed