फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वतनपरस्ती ईमान का हिस्सा है : अफजल

वतनपरस्ती ईमान का हिस्सा है : अफजल

Tue, 25 Dec 2018 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
वतनपरस्ती ईमान का हिस्सा है : अफजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


‘हुब्बुल वतनी मिनल ईमान’ यानी वतनपरस्ती ईमान का हिस्सा है। यह हदीस हजरत मोहम्मद साहब की मशहूर हदीस है, जो इस्लाम में वतनपरस्ती का मुकाम दर्शाती है।’

यह उद्गार अलबरकात सीरत कमेटी की ओर से आयोजित सीरत मुकाबलों के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एडीजी वेलफेयर भोपाल एसएम अफजल ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कुरान के अनुसार हजरत मोहम्मद साहब को सारे आलम के लिए रहमत बना कर भेजा गया था।

अलबरकात एजूकेशनल सोसाइटी के संयुक्त सचिव डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने कहा कि लोगों को पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की सीरत से प्रेरणा लेकर उसके अनुरूप अपना जीवनयापन करते रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सीरत उन नबी पर विभिन्न प्रकार की धार्मिक प्रतियोगिताओं के मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें महानगर के 36 स्कूलों व मदरसों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अलबरकात सीरत समिति के संयोजन मौलाना मोहम्मद आमिर, मुहम्मद नासिर हुसैन, मौलाना नोमान अजहरी, मौलाना अलाउद्दीन, मौलाना आफताब आलम, मौलाना अब्दुल हकीम व अनीस मुज्तबा का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्थान के समन्वयक डॉ. फहीम उस्मान सिद्दीकी, अलबरकात प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ. वसीम अहमद, डॉ. समीना फाजली, प्रधानाचार्या सबीहा खान, उप प्रधानाचार्या ताहिरा हुसैन, प्रधानाध्यापिका तबस्सुम सकलैन, आफ्टरनून स्कूल प्रभारी ताब अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed