{"_id":"5ad902f14f1c1b87098b5661","slug":"11524171505-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी : लक्ष्य और कौटिल्य कोचिंग एकेडमी में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी : लक्ष्य और कौटिल्य कोचिंग एकेडमी में छापा
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लक्ष्य कोचिंग एकेडमी व कौटिल्य कोचिंग एकेडमी में सेल्स टैक्स की एसआईबी टीम ने छापामार कर जीएसटी रजिस्ट्रेशन न होेने पर लक्ष्य एकेडमी के संचालक को नोटिस थमा दिया।
गुरुवार दोपहर ढाई बजे सेल्स टैक्स की एसआईबी टीम ने ज्वाइंट कमिश्नर एचटी राव दीक्षित की अगुवाई में सेंटर प्वाइंट स्थित दोनों कोचिंग सेंटर पर छापा मारा।
इन कोचिंग सेंटरों में सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। टीम को कौटिल्य कोचिंग में 500 व लक्ष्य कोचिंग में 150 स्टूडेंट पंजीकृत मिले।
विज्ञापन
टीम ने दोनों एकेडमी के रिकॉर्ड रजिस्टर देखा। इसके अलावा एकेडमी में स्टूडेंट को पढ़ाने के तौर-तरीके, पाठ्यक्रम व फीस के बारे में भी जानकारी हासिल की।
करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में कोचिंग संचालकों से पूछताछ की गई। इस दौरान टीम को पता चला कि कौटिल्य कोचिंग एकेडमी का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन है। संचालकों के घर से भी एकेडमी से संबंधित प्रपत्र मंगाए। प्रपत्रों की जांच चल रही है।