फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुचे स् थानीय नेता

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुचे स् थानीय नेता

Sun, 18 Mar 2018 01:51 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुचे स्
थानीय नेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में अलीगढ़ के एक दर्जन से अधिक स्थानीय नेता शामिल हुए। अधिवेशन में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को खास तवज्जो दी गई।

चर्चा इस बात की रही कि जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी में स्थान नहीं दिया गया। जिससे उनकी वहां कुछ वरिष्ठ व्यवस्थापकों से बहस हो गई।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल भी अपने सदस्यों के साथ अधिवेशन में मौजूद रहे। हाल ही में एआईसीसी सदस्य बने परवेज अहमद, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह और एनएसयूआई सचिव अनुशेष शर्मा भी यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस की संवैधानिक गाइड लाइन है कि जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष एआईसीसी के पदेन सदस्य रहते हैं, वह अलग से सदस्य नहीं बनाए जाते हैं।


वह दूसरे कर्मठ कार्यकर्ताओं को सदस्य बनवाते हैं। अधिवेशन में श्यौराज जीवन, प्रदेश महामंत्री योगेश दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य वसीम अहमद, राजेश राज जीवन, अमरुद्दीन गदी, पीसीसी सदस्य नदीम गफूर, राजू पासवान, मनोज सक्सेना, सीपी गौतम, कैलाश वाल्मीकि, विनोद पांडेय, परवेज अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिवर शर्मा, अखिलेश शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष तल्हा अबरार सहित सागर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद संक्षिप्त भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके बाद वर्तमान समस्याओं पर जनता से जुड़ने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed