{"_id":"5aad78054f1c1bc0078b5cb7","slug":"11521317893-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीपुर हवाई पट्टी के रनवे के विस्तार की संभावनाएं तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर हवाई पट्टी के रनवे के विस्तार की संभावनाएं तलाशी
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
धनीपुर हवाई पट्टी को मिनी एयरपोर्ट में तब्दील करने के लिए सर्वे लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया द्वारा अधिकृत कंपनी एयरो सर्वे प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञों की टीम ने एयरस्ट्रिप के बाहरी हिस्से में सर्वे कर रनवे के विस्तार की संभावनाएं तलाशी।
मिनी एयरपोर्ट में तब्दील होने जा रही धनीपुर हवाई पट्टी का रनवे वर्तमान में 1200 मीटर का है। मिनी एयरपोर्ट में तब्दील होने के बाद रनवे की लंबाई करीब साढ़े तीन किलोमीटर होनी है।
विशेषज्ञों की टीम ने इसके लिए शनिवार को एयरस्ट्रिप के बाहरी हिस्से में सर्वे किया। इस दौरान अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि की लेबलिंग से लेकर अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया।
विज्ञापन
टीम ने विस्तारीकरण के लिए जगह-जगह चिन्ह बनाए और उसकी मोबाइल टावर से दूरी नापते हुए रिपोर्ट तैयार की। कंपनी के प्रबंधक सौरभ सिंह ने स्वीकार किया कि पहले दिन समूची धनीपुर हवाई पट्टी का निरीक्षण कर इसके रनवे पर काम करने के बाद दूसरे दिन रनवे के विस्तार पर काम किया गया है। यह प्रक्रिया 25 मार्च तक चलेगी। इस मौके पर वरिष्ठ सर्वेयर उत्तम मंडल, अल मामून, अमित, जीआईसी आकाश शर्मा मौजूद थे।