फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नुमाइश में इवेंट मैनेजर को जेल भेजा-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

नुमाइश में इवेंट मैनेजर को जेल भेजा-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Wed, 24 Jan 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नुमाइश में इवेंट मैनेजर को जेल भेजा-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में सोमवार की रात मशहूर गायिका कनिका कपूर के न आने पर हुए हंगामे के लिए इवेंट मैनेजर को दोषी मानते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि इवेंट मैनेजर ने कनिका कपूर को तयशुदा रकम की अदायगी नहीं की। बाद में इवेंट मैनेजर को शांति भंग में जेल भेज दिया गया।

मैं बेबी डाल सोने की गाने से मशहूर हुईं गायिका कनिका कपूर की नुमाइश में सोमवार को नाइट थी। लेकिन अंतिम क्षणों में कार्यक्रम में अचानक उनका आना स्थगित हो गया। कहा जा रहा है कि इंतामिया की ओर से दिल्ली तक गाड़ियों का काफिला भी भेजा गया, लेकिन सभी गाड़ियां खाली वापस आ गईं।
विज्ञापन


इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी स्तब्ध रह गए। जब इवेंट मैनेजर मनोज से इस पूछा तो वह कुछ जवाब देने की स्थिति में नहीं थे। कहा जाता है कि इवेंट मैनेजर ने कलाकार तक तयशुदा पेमेंट ही नहीं पहुंचाया जिससे असहज स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई बन्नादेवी वीपी सैनी के अनुसार इसके बाद इवेंट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे धारा 151 में पाबंद कर जेल भेज दिया गया। एसीएम द्वितीय अनिल कुमार त्रिपाठी के अनुसार इवेंट मैनेजर मनोज को शांति भंग के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेजा गया है।

इवेंट मैनेजर ने गायिका कनिका कपूर को पूरा पेमेंट नहीं दिया। इससे वह नहीं आईं, इस वजह से नुमाइश में हंगामा हुआ। कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई। यह आरोप नुमाइश इंतजामिया ने इवेंट मैनेजर मनोज पर लगाया, जिसके बाद मनोज के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई।
-अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

नुमाइश की बदइंतजामी के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा
इस प्रकरण के साथ ही अन्य अनियमितताओं के संबंध में जनहित मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय ने राज्यपाल राम नाइक को पत्र लिखकर पूरी स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में कहा है कि इस बार का आयोजन पिछले दो दशकों का सबसे खराब आयोजन है।

इस बार प्रशासनिक अधिकारियों ने नुमाइश को व्यक्तिगत आयोजन बना लिया है और पारदर्शिता नाम की कोई बात नहीं रह गई है। जिन कलाकारों का नाम आमंत्रित गणों की सूची में था, उन्होंने नुमाइश में आने से इनकार कर दिया। आम सभा की बैठक नहीं की गई। दुकानें खाली पड़ी हैं और दुकानदारों से विभिन्न मदों में वसूली हो रही है।


परंपरा रही है कि प्रत्येक वर्ष नुमाइश में कुछ नया आकर्षण जुड़ता है लेकिन इस बार ऐसा हुआ है कि जो आकर्षण जुड़ते थे वह भी कम कर दिए गए। नुमाइश के कार्यक्रमों की जो सूची तैयार की गई है कि उसमें संयोजक और आयोजकों के नाम ही इस बार नहीं दिए गए हैं। जिससे लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed