{"_id":"5a64ec504f1c1bb2208b48be","slug":"11516563536-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के बिना मानव का जीना असंभव : अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के बिना मानव का जीना असंभव : अशोक
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राजकीय औद्योगिक व कृषि प्रदर्शनी में हरीतिमा पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने ‘पर्यावरण का मानव जीवन में क्या महत्व है’ विषय पर पर्यावरण की महत्ता बतायी। फारेस्ट रेंजर अशोक कुमार ने बताया कि यदि हम मानव जीवन की भलाई चाहते हैं तो हमें पर्यावरण को बचाना होगा।
डायरेक्टर चाइल्ड लाइन सोसाइटी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने पेड़ों को लगाने और उन्हें बचाने की वकालत की। फूड सिक्योरिटी आफिसर धर्मेंद्र द्विवेदी व मथुरा के फूड सिक्योरिटी आफिसर चंदन पांडेय ने पर्यावरण को बचाने में महत्वपूर्ण घटकों पर चर्चा की।
नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शैलेंद्र कुमार यादव ने ओजोन परत के क्षरण संबंधी समस्याओं पर प्रकाश डाला। समिति के अध्यक्ष सुबोध नंदन शर्मा ने पक्षियों के संरक्षण व पर्यावरण के महत्व को बताया।
विज्ञापन
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, डीएस इंटर कॉलेज, टीकाराम इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, हीरा लाल बारह सैनी इंटर कॉलेज आदि स्कूलों से आर्यन द्विवेदी, मोहम्मद साद, मोहम्मद अब्दुल्ला, कुमारी मीमांसा, पुनीत कुमार, मोना सिंह, एनसीसी से सौरभ बनर्जी आदि ने पर्यावरण पर कविता, भाषण, संवाद, लघु नाटक का मंचन किया।
इस मौके पर एपीएस के कार्यक्रम इंचार्ज इरशाद हुसैन, मीडिया इंचार्ज डॉ. फातिमा जेहरा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. सरवत फराह उस्मानी ने किया। सुबोध नंदन शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।