फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लेखपालों ने फिर किया संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार

लेखपालों ने फिर किया संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार

Wed, 18 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने फिर किया संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार
लेखपालों ने फिर किया संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

वेतनमान ग्रेड पे दो हजार से बढ़ाकर 2800 करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने मंगलवार को एक बार फिर संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। इस दौरान आक्रोशित लेखपालों ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनरतले सभी तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार को जमकर कोसा।

अतरौली तहसील में अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा व मंत्री अनिल भारद्वाज, कोल में उप शाखा अध्यक्ष विनोद शर्मा व मंत्री असरार अहमद, उपशाखा खैर में अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा व मंत्री अनिल उपाध्याय, इगलास में अध्यक्ष देवेंद्र्र शर्मा व मंत्री देवेंद्र वर्मा एवं तहसील गभाना में अध्यक्ष हुकुम चंद प्र्रेमी व मंत्री अनिल बघेल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर सरकार को कोसा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष साहब सिंह व मंत्री ध्यान प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने मंगलवार से मांगें पूरी होने तक ई डिस्ट्रिक्ट के कामों का अनिश्चितकाल के लिए बहिष्कार का एलान किया है। इसका अनुपालन निश्चित ही किया जाएगा। अब लेखपाल मांगे पूरी होने तक ई डिस्ट्रिक्ट का काम नहीं करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed