{"_id":"59de7f234f1c1bdb538b6fb9","slug":"11507753763-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डॉक्टर ने भाजपा नेता को ओपीडी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने भाजपा नेता को ओपीडी से निकाला
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने भाजपा नेता को ओपीडी से निकाला
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की बात तो दूर, भाजपा नेताओं के साथ खराब व्यवहार और अभद्रता की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राशिद पहलवान का है। एक बच्ची को दवा दिलाने अस्पताल गए राशिद के साथ ओपीडी में चिकित्सक ने अभद्रता कर दी और कमरे से बाहर निकाल दिया।
बाबरी मंडी निवासी राशिद पहलवान 10 वर्ष पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। उस समय ठा. रघुराज सिंह जिलाध्यक्ष थे। राशिद परिवार की एक बच्ची की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गए। यहां बच्ची को इंजेक्शन लगाकर कहा गया कि इसे बाल रोग विशेषज्ञ से ओपीडी में दिखा लें। राशिद ओपीडी पहुंचे तो वहां मौजूद डॉक्टर से सिर्फ इतना पूछ लिया कि क्या आप ही बच्चों के डॉक्टर हैं। इतना सुनकर डॉक्टर गुस्सा हो गए और कहा कि दूर हटकर बात कर। राशिद ने परिचय देते हुए कहा कि ठीक से बात करें, तो डॉक्टर ने अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी स्टाफ को बुलाकर पीटने को कह दिया। स्टाफ के लोग राशिद को जानते थे, जिससे टकराव की नौबत नहीं आई।
राशिद ने एक भाजपा नेता को फोन किया, लेकिन उन्होंने पूरी बात सुनकर भी इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया। इसके बाद राशिद ने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ और प्रदीप पेंटर से लिखित शिकायत की। राजेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि सीएमएस डॉ. रामकिशन बैठक में लखनऊ गए हैं। उनके लौटने पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच और कार्रवाई कराई जाएगी।