{"_id":"59876f3e4f1c1b173e8b45c1","slug":"11502048062-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर ट्रेनों-बसों में जबरदस्त भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर ट्रेनों-बसों में जबरदस्त भीड़
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों-बसों में उमड़ी मुसाफिरों की भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
रक्षाबंधन से ठीक पहले रविवार को पूरे दिन ट्रेनों और बसों में जबरदस्त भीड़ रही। न ट्रेन और न ही बस। कहीं भी पांव रखने की जगह नहीं मिली। सीट के लिए लोगों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर ईएमयू ट्रेनों में इतनी भीड़ हो गई कि महिलाओं की बोगी में पुरुषों को यात्रा करने के लिए पुलिस ने रोका। आलम ये हो गया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर ने पुलिस टीम बुला कर खुद ही डंडा लेकर महिलाओं की बोगियों में घुसने वालों को सख्ती से रोका। इसके अलावा ट्रेनों की छतों पर सवार हुए लोगों को भी पुलिस ने डांट फटकार कर उतारा।
ईएमयू ट्रेनों की छतों पर दर्जनों पुरुष सवार हो गए थे। ऐसे में ओएचई से इनको करंट लगने का खतरा पैदा हो गया था। पुलिस की सख्ती के कारण कुछ देर तक ट्रेन को रोका भी गया। इसी दौरान दोपहर में अप पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने वाले एक मुसाफिर को आरपीएफ ने पकड़ लिया। जिसको जुर्माना कर छोड़ा गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने कहा है कि ये अभियान रक्षाबंधन पर भी जारी रहेगा। महिला बोगियों और छतों पर यात्रा करने वालों को रोका जाएगा। इधर, जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि त्योहार के दौरान गश्त बढ़ा दी गई है। अलग-अलग टीमों को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया गया है।
इस दौरान दोपहर में मूसलाधार बारिश के कारण प्लेटफार्म नंबर दो, तीन और चार पर कई जगह टीनशेड से पानी टपकने से भी परेशानी हुई। मुसाफिर इधर-उधर उचित स्थान देखते रहे। बैठने की जगह बहुत कम होने से भी लोग उलझन में रहे।