{"_id":"5a64e9974f1c1b9f268b5a9c","slug":"111516562839-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम विरोधी मैसेज भेजने पर बसपा जिलाध्यक्ष को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम विरोधी मैसेज भेजने पर बसपा जिलाध्यक्ष को पद से हटाया
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
सोशल मीडिया पर बसपा जिलाध्यक्ष द्वारा मुस्लिम विरोधी मैसेज भेजने पर उनका पद चला गया। बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर बसपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ऊषवा को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब हरदुआगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष तिलकराज यादव को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हाल में ही बसपा में चार जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं।
तीन दिन पहले बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से एक मैसेज सोशल मीडिया पर भेजा गया था। यह मैसेज मुस्लिम विरोधी था। इस पर बसपा के विरोधी दल बसपा पर हावी हो गए थे और पार्टी नेतृत्व तक को आड़े हाथों लिया था। हालांकि जिलाध्यक्ष का कहना था कि यह मैसेज उनसे भूलवश चला गया है।
अब पार्टी नेतृत्व ने अपना बचाव करते हुए जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह उषवा को पद से हटा दिया है। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ में बसपा ऐसा कोई मैसेज जनता में नहीं देना चाहती, जिससे कि उसका मेयर के चुनाव में बना दलित-मुस्लिम समीकरण बिगड़े।
विज्ञापन
पार्टी के आगरा-अलीगढ़ जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप व अलीगढ़ मंडल के जोन इंचार्ज महेश चौधरी ने बताया कि हरदुआगंज के चेयरमैन तिलकराज यादव को अब पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं।
हाल में ही पार्टी इस जिले में चार जिलाध्यक्ष बदल चुकी है। एक माह पहले तक पार्टी में अशोक सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष थे। उनके बाद पार्टी ने कुछ दिनों के लिए सूरज सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया।
करीब डेढ़ सप्ताह पहले पार्टी ने रघुवीर सिंह ऊषवा को पदासीन किया। अब उन्हें हटाकर तिलकराज यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।