{"_id":"5a1f16824f1c1b78548c02e8","slug":"111511986818-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री प्रजापति के मुकदमे में गवाह को धमकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री प्रजापति के मुकदमे में गवाह को धमकी मिली
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री प्रजापति के मुकदमे में गवाह को मिली धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
प्रदेश में सपा शासनकाल में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति से जुड़े दुष्कर्म के मामले में गवाह और बच्ची के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अंशू गौड़ को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिलना जारी है। उनका आरोप है कि कभी किसी मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाता के नाम से, तो कभी किसी नाम से रिकवरी वसूली के बहाने फोन कर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। सीधे-सीधे एके-47 से छलनी कर देने या बम से परिवार सहित उड़ाने की धमकी दी जा रही है। अंशू गौड़ ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी है।
महावीर पार्क क्वार्सी निवासी अंशू गौड़ ने कहा है कि वह गायत्री प्रजापति मामले में गवाह हैं और बच्ची की ओर से पैरवी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य भूमाफिया के खिलाफ भी उन्होंने हाईकोर्ट में रिट दायर कर रखी है। इन्हीं सामाजिक गतिविधियों के चलते उन्हें धमकियां मिल रही हैं। वह दो बच्चों के पिता हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बुधवार शाम को फोन पर बम से उड़ाने, बेटे का अपहरण कराने और एके-47 से उड़ाने की धमकी दी गई। इस फोन कॉल के बाद कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई।