{"_id":"59e11e4e4f1c1b7a548b7373","slug":"111507925582-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में शारदा स्पोर्ट्स तराशेगा खेल प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में शारदा स्पोर्ट्स तराशेगा खेल प्रतिभाएं
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा स्पोर्ट्स तराशेगा जिले में खेल प्रतिभाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले में खेल प्रतिभाओं को शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट तराशेगा। इसकी शुरुआत ट्रस्ट कार्यालय के उद्घाटन के साथ हो चुकी है। कार्यालय का उद्घाटन कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने किया।
शुक्रवार को बरौला बाईपास निकट रोडवेज वर्कशॉप के पास स्थित ट्रस्ट कार्यालय में कमिश्नर ने कहा कि यह ट्रस्ट खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा, इसकी उम्मीद है। हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस, ईमानदारी से काम करने की जरूरत है।
ट्रस्ट के संस्थापक महेश अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट दान लेने या चंदा करने के लिए नहीं बनाया गया है, बल्कि गरीब और साधन विहीन खिलाड़ियों की मदद करना उद्देश्य है। ट्रस्ट जिला, प्रदेश में खेल के विकास और उत्थान में नई क्रांति लाएगी। इसका असर शहर में जल्द दिखने लगेगा।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की अनुमति से जल्द ही एक आउटडोर जिम और शारदा स्पोर्ट्स पार्क का निर्माण जनता के लिए कराया जाएगा। इस पर होने वाला खर्च ट्रस्ट वहन करेगा। वहीं, ट्रस्ट की ओर से तहसील में निशुल्क संचालित सिविल सर्विसेज कोचिंग में पुस्तक के लिए एसडीएम कोल डॉ. पंकज कुमार वर्मा को 50 हजार रुपये का चेक दिया गया।
संचालन ट्रस्ट सलाहकार मजहर उल कमर ने किया। इस मौके पर तहसीलदार कोल कौशल कुमार, पूर्व मेयर ओपी अग्रवाल, वाईके चौधरी, मनोज शर्मा, पीयूष अग्रवाल, भगत सिंह बाबा, मयंक अग्रवाल, जगवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।