फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नुुमाइश मैदान में बनेंगी 65 नई दुकानें

नुुमाइश मैदान में बनेंगी 65 नई दुकानें

Fri, 18 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
नुुमाइश मैदान में बनेंगी 65 नई दुकानें
नुुमाइश मैदान में बनेंगी 65 नई दुकानें
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नुमाइश प्रशासन आमदनी बढ़ाने और दुकानदारों की सहूलियत के लिए जल्द ही नुमाइश मैदान में 65 नई दुकानें बनवाने जा रहा है। 1.31 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहीं इन दुकानों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव तैयार करा लिया गया है।
नुमाइश मैदान में अंदर की तरफ 523 दुकानें हैं।

जनवरी-फरवरी में लगने वाली राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के दौरान दुकानदार यहां अपनी दुकानें सजाते हैं। इसके अलावा जीटी रोड एवं जेल रोड पर भी 32 दुकानें हैं। हर बार नुमाइश के दौरान बारिश होने की दशा में शिकायत रहती है कि साहब हमारे लिए दुकान ही नहीं थी, वरना अस्थायी दुकान के चलते बारिश से नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन


नुमाइश के सचिव एवं एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि नुमाइश प्रशासन ने 65 नई दुकानें बनवाने की योजना बनाई है। जुपिटर लॉज के सामने से लाल ताल आईटीआई रोड तक बनने वाली इन दुकानों का प्रस्ताव तैयार करा लिया है। इस प्रस्ताव को नुमाइश एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सामने रखा जाएगा। यहां से अनुमोदन मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed