फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बाइकर्स की गुंडई, शटर गिरे

बाइकर्स की गुंडई, शटर गिरे

Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स की गुंडई, शटर गिरे
गांधी आई तिराहा पर बाइकर्स की गुंडई, दुकानों के शटर गिरे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

रामघाट रोड गांधी आई हॉस्पिटल तिराहा के सामने बुधवार दुपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइकर्स ने गुंडई की हद पार कर दी। मोबाइल शोरूम पर गड़बड़ी की शिकायत पर उपजे विवाद के बाद उन्होंने वहां जमकर मारपीट की और हंगामा खड़ा कर दिया। इससे वहां कुछ देर को अराजक माहौल बन गया और आसपास के दुकानदार दुकानें बंद करने को मजबूर हो गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बना। खबर पर आई लैपर्ड से भी बाइकर्स उलझ गए। बाद में वह गुंडई करते हुए भाग खड़े हुए।
वाकया इस तरह था कि मैरिस रोड को जाने वाले तिराहे के कॉनर्र स्थित मोबाइल शोरूम पर एक व्यक्ति मोबाइल की शिकायत लेकर आया था। इसी दौरान हुए विवाद के बाद व्यक्ति की खबर पर बाइकों पर आधा दर्जन से ज्यादा युवक आ गए और उन्होंने वहां मारपीट व हंगामा शुरू कर दिया, जो भी बीच में आता उसे पीटते।
विज्ञापन

इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। जब खबर पर लैपर्ड आई तो युवक उससे भी उलझ गए और लैपर्ड कर्मियों को भी धकियाने लगे। इस पर दुकानदार दहशत में आ गए और मोबाइल शोरूम सहित आसपास की दो-तीन दुकानें बंद हो गईं। बाद में लैपर्ड वालों ने जब पुलिस बुलाने के लिए वायरलेस पर संदेश दिया तो बाइकर्स तेजी से भाग गए। इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मगर क्वार्सी पुलिस इन युवकों को चेहरों के आधार पर तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed