{"_id":"5cc9ffb3bdec220745633360","slug":"101556742067-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस पर छह बाल श्रमिक मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दिवस पर छह बाल श्रमिक मुक्त कराए
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एक मई मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम विभाग, उड़ान सोसाइटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन, महिला हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं थाना सिविल लाइंस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर छह बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया।
चाइल्ड लाइन को सिविल लाइन थाना अंतर्गत दोदपुर स्थित शौकत मंजिल पर बाल श्रमिकों से कार्य कराये जाने की सूचना मिली।
निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि बालकों से कार्य कराये जाने की पुष्टि एवं फैक्टरी के स्थान सहित पूरी जानकारी कर श्रम विभाग को जानकारी दे दी गई। बुधवार को मजदूर दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपश्रमायुक्त जबी आयशा के नेतृत्व में श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन, महिला हेल्प लाइन, थाना सिविल लाइन एवं बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम द्वारा मोहम्मद शोएब उफ़ॱर हाजी द्वारा संचालित मेसर्स कोनिका लॉक स्टेशन की शौकत मंजिल स्थित फैक्टरी पर छापा मारा गया।
मौके पर छह बाल श्रमिक फैक्टरी में बन रही बेल्टों की पैकिंग करते हुए मिले। इसके अतिरिक्त छह सात वयस्क मजदूर भी कार्यरत थे। सभी बालकों को मुक्त करा बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति ने बालकों का आयु परीक्षण करा पुन प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके उपरांत बालकों को उनके माता पिता के संरक्षण में दिया जाएगा। श्रम विभाग के रवींद्र चौधरी के अनुसार बालकों का शैक्षिक एवं आर्थिक पुर्नवासन कराया जायेगा। टीम में हिमांशु अग्रवाल, मनोज, मनोज त्रिपाठी, विजय सोनकर, हितेश कुमारी, सीमा अब्बास, नदीम अहमद, सीमा कुमारी आदि मौजूद थे।