फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए भाजयुमो ने लिया संकल्प

मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए भाजयुमो ने लिया संकल्प

Sun, 10 Feb 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए भाजयुमो ने लिया संकल्प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो महानगर की ओर से शनिवार को सासनी गेट स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश संयोजिका नैनी गौतम ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर विश्व रिकार्ड बनाते हुए शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में 1100 युवाओं को सम्मानित भी किया गया।

पूरे प्रदेश में 100 रथ व 50 हजार बाइकों ने प्रतिभाग किया। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में बाइक रैली निकाली गई। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में पदाधिकारियों ने कई ऐतिहासिक कार्य किए। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा शक्ति से संपर्क करने व उनको प्रेरित करने के लिए कुल 34 प्रकार के कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन


सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों पर नमो अगेन के स्टिगर लगाए। प्रदेश अध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने नमो अगेन के भी नारे लगाए। इस मौके पर महामंत्री शिवम अग्रवाल, रोबिन भारती, मीडिया प्रभारी विपुल भारद्वाज, उपाध्यक्ष करन वार्ष्णेय, मंत्री प्रमोद सिंघल, अजय गुप्ता, प्रशांत पाठक, संजू सैनी, राहुल मानक, धीरज वर्मा, मंडल अध्यक्ष अन्नू पेठा, शिवम शर्मा, गौरव महाजन, विकास ठाकुर, नयन, सुमित, कपिल, नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई
भाजयुमो जिला की ओर से शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के कार्यकाल को एक वर्ष पूरा होने पर जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक साल में कार्यकर्ताओं ने कई बेमिसाल कार्य किए। जन-जन तक भाजपा सरकार की योजनाओं को प्रचार-प्रसार किया।

समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। पोखरन दिवस पर युवा शक्ति सम्मेलन में एक लाख युवाओं ने भाग लेकर कीर्तिमान स्थापित किया। केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को धन संग्रह कर सहायता पहुंचाई। यंग वोटर्स अभियान के तहत युवाओं के वोट बढ़वाए। सदस्यता अभियान में प्रदेश भर के 30 लाख युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही 34 ऐतिहासिक कार्य किए गए।


इस मौके पर सुमित माथुर, अमित ठाकुर, अवध सिंह, अमित गुप्ता, आशीष गौड़, प्रतीक चौहान, संदीप सिंह, पूजा शर्मा, गौरव राजपूत, चैरब ठाकुर, योगेश चौधरी, लोकेश कुमार, हनी दीक्षित, विनीत चौधरी, अतुल भारद्वाज, गौरव यादव, नरेंद्र लोधी, सुमित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed