{"_id":"5c54ade4bdec2253970c414d","slug":"101549053412-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: बीएसएनएल नेटवर्क के सहारे काम करेगी तीसरी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: बीएसएनएल नेटवर्क के सहारे काम करेगी तीसरी आंख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बीएसएनएल नेटवर्क के सहारे तीसरी आंख से अब यूपी बोर्ड परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। इससे पहले विगत वर्षों से कार्य कर रहे निजी कंपनी का नेटवर्क नौरंगीलाल जीआईसी में बने कंट्रोल रूम में सेवा नहीं दे पा रहा है। इसलिए बीएसएनएल के नेटवर्क से सभी परीक्षाकेंद्र जोड़े जा रहे हैं।
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर की निगरानी में होनी है। शासन के इसके लिए सख्त आदेश हैं। विगत वर्षों से चली आ रही निजी नेटवर्क की सेवा कंट्रोल रूम में चरमराने लगी थी। हाई मेंटेनेंस, नेटवर्क स्पीड आदि की कमी के कारण शुक्रवार को निजी कंपनी का नेटवर्क हटवा दिया गया।
दोपहर तक बीएसएनएल ने 15 एमबीपीएस की स्पीड से नेटवर्क देने के लिए नौरंगीलाल जीआईसी में नेटवर्क कनेक्शन स्थापित किया। शाम तक यह नेटवर्क सुचारु रूप से चलने लगा था। इसके बाद देर रात तक तकनीकि सहायकों ने अपने नेटवर्क पर सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ने का काम किया। आज (शनिवार) शाम तक सभी परीक्षा केंद्र जुड़ने की बात कही जा रही थी। डीआईओएस के मुताबिक हर हाल में जल्द से जल्द सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन कर लिया जाए। इस संबंध में तकनीकि कार्य देख रहे वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि नेटवर्क स्थापित कर लिया गया है। अब सभी परीक्षा केंद्रों को अपने नेटवर्क पर जोड़ा जा रहा है। इसके बाद सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम की डिस्प्ले में दिखने लग जाएंगे।