{"_id":"5b9ac8dd867a557f373db4ba","slug":"101536870621-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-शिक्षक विवाद थाने पहुंचने की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-शिक्षक विवाद थाने पहुंचने की नौबत
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
एएमयू के विधि विभाग में छात्र नेता एवं शिक्षक विवाद का मामला थाने तक पहुंचने की नौबत है। बीएएलएलबी छात्र ने शिक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाए है। वहीं विधि संकाय में डीन की अध्यक्षता में प्रस्ताव पारित कर छात्र एवं छात्र नेता के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। डीन ने प्रस्ताव को वीसी के पास भेजा है।
एएमयू के विधि विभाग के बीए एलएलबी छात्र बिलाल अहमद ने प्रॉक्टर के माध्यम से थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर शिक्षक डॉ. एहतेशामुद्दीन अहमद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का आरोप है कि शिक्षक उसे उत्तीर्ण कराने के लिए पैसा मांगते है। यहीं नहीं उसे जान बूझकर फेल कर देते हैं।
वह एक पेपर में फेल है जबकि दूसरे पेपर में अच्छे अंक है। वहीं डॉ. एहतेशामुद्दीन द्वारा बुधवार को ही छात्र संघ के पूर्व सचिव नबील उस्मानी एवं बिलाल के खिलाफ प्रॉक्टर से शिकायत की गई थी। डीन की मौजूदगी में जान से मारने की धमकी एवं अभद्रता का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
छात्र नेता नबील उस्मानी ने कहा कि बिलाल अहमद को उत्तीर्ण नहीं किया गया तो दो दिन बाद कैंपस में मार्च निकाला जाएगा और धरना आयोजित किया जाएगा। छात्र का दावा है कि उसकी कॉपी दोबारा चेक कराया जाए।
वह फेल हो गया तो बीएएलएलबी छोड़ देगा। वहीं डॉ. एहतेशामुद्दीन ने छात्र द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि जब बार-बार बिलाल को फेल किया तो पुन: मूल्यांकन के लिए उसने क्यों नहीं अप्लाई किया।
उन्होंने कहा कि बिलाल अहमद की उत्तर पुस्तिका का पब्लिक के सामने निकाल कर मूल्यांकन करा दिया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। इस घटना को लेकर विधि विभाग के शिक्षकों में काफी रोष है।