फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिला स्तरीय टीमें करेंगी अस्पतालों की जांच

जिला स्तरीय टीमें करेंगी अस्पतालों की जांच

Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय टीमें करेंगी अस्पतालों की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला अस्पताल, प्राथमिक, सामुदायिक एवं सब स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, सफाई, समय से जांच, चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की शत प्रतिशत उपलब्धता की जांच होगी। अगले सप्ताह से जिला स्तरीय टीमें अस्पतालों में जाकर इन सभी बिंदुओं पर जांच करेगी। यदि कोई भी अनियमितता पायी गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।

यह निर्देश डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाएं कुष्ट रोग खोजी अभियान, दस्त नियंत्रण पखवाड़ा, डेंगू रोधी माह, आरबीएसवाई एवं जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि लापरवाह, उदासीन व अकर्मण्य कर्मियों को दंडित किया जाए। अस्पतालों में दिव्यांग, महिला, गरीब एवं असहाय व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। आरबीएसवाई के तहत स्कूलों एवं विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मिले बीमार बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल ने बताया कि इस माह डेंगू, मलेरिया एवं दिमागी बुखार के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान एएनएम एवं आशाओं के माध्यम से हर दंपत्ति से संपर्क कर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित जानकारी देंगी।


इच्छुक व्यक्तियों को को कंडोम, गर्भनिरोधक गोली, कापर टी के अतिरिक्त छाया टेबलेट एवं अंतरा इंजेक्शन उपलब्ध कराने के साथ ही नसबंदी हेतु प्रेरित किया जाएगा। नसबंदी के लिए सभी ब्लाकों पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। 27 जुलाई से 9 अगस्त तक दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलेगा। इस अवसर पर डीएमओ डा. राहुल कुलश्रेष्ठ, सीएमएस डा. याचना शर्मा समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed