फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में चार दिवसीय कला प्रदर्शनी प्रारंभ

एएमयू में चार दिवसीय कला प्रदर्शनी प्रारंभ

Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में चार दिवसीय कला प्रदर्शनी प्रारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं एएमयू के चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति की पत्नी डॉ. हमीदा तारिक ने किया। इसका आयोजन मुईनउद्दीन आर्ट गैलरी में किया गया है।

प्रदर्शनी में अलीगढ़ मंडल व पड़ोसी जनपदों के सौ से अधिक नवोदित चित्रकारों द्वारा बनाई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। डॉ. हमीदा तारिक ने युवा कलाकारों द्वारा प्रदर्शित की गई कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि तात्कालिक विषयों की अभिव्यक्ति करने का कार्य साहित्य के बाद यदि किसी और माध्यम से सामने आया है, तो वह कला है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी की संयोजक एवं फाइन आर्ट्स विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर मधु रानी ने कहा कि इस कला प्रदर्शनी से कलाकार, कला प्रेमी एवं सामान्य जन मानसिक और बौद्धिक आनंद की अनुभूति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला प्रदर्शनी में राज्य कला अकादमी द्वारा तीन युवा कलाकारों अलीगढ़ की एकता कुलश्रेष्ठ, अनीस फात्मा व नई दिल्ली के अनूप कुमार सिंह को उनकी उत्कृष्ट चित्रकारी पर 10-10 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।


इस अवसर पर कला संकाय के डीन प्रो. मुहम्मद जाहिद, ललित कला अकादमी के प्रोग्राम इंचार्ज राजेंद्र मिश्रा, प्रो. रेहाना खुसरो, प्रो. बदर जहां, डॉ. साधना सिंह, डॉ. आबिद हादी, डॉ. वसीम मुश्ताक, डॉ. हेमलता अग्रवाल, डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. इंद्रा अग्रवाल, डॉ. अब्दुर रहमान, मुहम्मद दानिश व एम फारूक अशरफ आदि मौजूद थे। प्रदर्शनी 26 अप्रैल तक प्रात: 9 बजे से सांय 4 बजे तक आगंतुकों के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed