{"_id":"59bd8f584f1c1b8e688b4e52","slug":"101505595224-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में जेवर के व्यक्ति से दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में जेवर के व्यक्ति से दिनदहाड़े लूट
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारौल मोड़ पर दिनदहाड़े सवा लाख की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला, टप्पल (अलीगढ़)।
थाना क्षेत्र में सारौल मोड़ पर जेवर निवासी एक व्यक्ति से बदमाशों ने दिनदहाड़े सवा लाख रुपये लूट लिए। लूट का शिकार व्यक्ति जेवर के एक कारोबारी का कर्मचारी है। उधर हैरानी वाल बात यह है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने उसे अगले दिन तहरीर लेकर थाने आने की बात कहते हुए टरका दिया।
जानकारी के अनुसार मेन रोड जेवर निवासी रामगोपाल गोयल की गोपाल मशीनरी स्टोर के कर्मचारी पप्पू पुत्र खजान सिंह निवासी सिरसा थाना जेवर शुक्रवार को जट्टारी में उधारी वसूल करने पहुंचा था। उधारी का एक लाख पचीस हजार रुपया वसूल कर शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से जेवर लौट रहा था।
टप्पल से आगे सारौल मोड़ पर बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। एक बदमाश हेलमेट लगाए था। बदमाशों ने रुकते ही उसे पीटना शुरू कर दिया और तमंचे लगा दिए। इसके बाद झोले में रखे सवा लाख रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की मदद से उसने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अगले दिन आने की बात कहते हुए टरका दिया। टप्पल थाना प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार वह बाहर हैं। जानकारी हुई है। पीड़ित को बुलाया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।