फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में समाधान दिवस में भड़के डीएम, दस अफसरों को नोटिस

अलीगढ़ में समाधान दिवस में भड़के डीएम, दस अफसरों को नोटिस

Wed, 06 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में समाधान दिवस में भड़के डीएम, दस अफसरों को नोटिस
समाधान दिवस से नदारद अफसरों पर भड़के डीएम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

मंगलवार को अतरौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद और एसएसपी राजेश पांडेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

समाधान दिवस से पीडब्ल्यूडी, बीडीओ अतरौली, बीडीओ बिजौली, सहायक अभियंता आरईएस, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक अभियंता मध्य गंग नहर, उपनिबंधक अतरौली, भूमि संरक्षण अधिकारियों को नदारद देखकर डीएम की त्यौरियां चढ़ गईं। इन अफसरों से डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।

नगर पालिका टैक्स विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की डीएम से शिकायत की। गांव काजिमाबाद की कई महिलाओं ने राशन डीलर पर राशन वितरण न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गांव मोहसिनाबाद के ग्रामीणों ने शिकायत की कोटेदार राशन नहीं देता। पात्रों के नाम राशनकार्ड की ऑनलाइन सूची से कटवा दिए हैं। इससे गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने डीएसओ को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण होना चाहिए। सीडीओ दिनेशचंद, एसडीएम शिवकुमार, तहसीलदार राजेश कुमार, बीडीओ गंगीरी ज्योति शर्मा, डॉ. कुलदीप राजपुरी, डॉ. विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed