फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तहसील दिवस के मंच पर चढ़े पीड़ित दंपती, काटा हंगामा

तहसील दिवस के मंच पर चढ़े पीड़ित दंपती, काटा हंगामा

Wed, 19 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस के मंच पर चढ़े पीड़ित दंपती, काटा हंगामा
तहसील दिवस के मंच पर चढ़े पीड़ित दंपती, काटा हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।


प्रेम विवाह से क्षुब्ध परिजनों ने गर्भपात करा दिया। इस मामले को लेकर महिला पति के साथ एसएसपी दफ्तर भी गई, लेकिन एसएसपी के न होने के कारण न्याय नहीं मिला। मंगलवार को वह कृष्णांजलि में आयोजित तहसील दिवस ही नहीं पहुंची, बल्कि मंच पर पति के साथ जाकर वहां मौजूद अफसरों से अलट्रासाउंड कराने की मांग कर डाली। मांग पूरी न होने पर ट्रेन से कटकर जान देने की चेतावनी भी दी। इससे घबराए आनन फानन में सीएमओ स्वयं दंपती को लेकर दीन दयाल अस्पताल आए और तत्काल अल्ट्रासाउंड के आदेश देकर चलते बने। बावजूद इसके वहां मौजूद कर्मचारियों ने उलट्रासाउंड करने वाली चिकित्सक न होने का बहाना बनाते हुए उसे टरका दिया।

हाल ही में एक प्राइवेट कालेज से बीटेक करने वाले गांव कलूपुरा निवासी युवक ने सारसौल की एक युवती से तीन माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजनों को यह रास नहीं आया। आरोप है कि करीब तीन माह पति के साथ रहने के बाद युवती के परिजन उसे धोखे से घर ले गए और उसे कोई गोेली खिलाकर गर्भपात करा दिया। किसी तरह परिजनों के चंगुल से छूटकर आई युवती को हालत बिगड़ने पर पति ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोषियों को सजा दिलाने के लिए अल्ट्रासाउंड की मांग की। आरोप है कि युवती के परिजनों के दबाव में अल्ट्रासाउंड नहीं किया और उन्हें पं. दीनदयाल चिकित्सालय जाने की सलाह दे डाली। यहां भी अल्ट्रासाउंड न होने से नाराज दंपती ने गत दिवस एसएसपी से मुलाकात करने की कोशिश की। मंगलवार को दोनों कृष्णांजलि पहुंच गए। पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि सीएमओ के आदेश के बाद भी दीनदयाल अस्पताल के कर्मचारियों ने डाक्टर न होने की बात कहते हुए भगा दिया। पत्नी की हालत बिगड़ने पर वह उसे दिल्ली ले जा रहा है। लौटकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed