फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रवेश फार्म के नाम पर वसूली के विरोध में हंगामा

प्रवेश फार्म के नाम पर वसूली के विरोध में हंगामा

Sun, 09 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश फार्म के नाम पर वसूली के विरोध में हंगामा
प्रवेश फॉर्म के नाम पर वसूली के विरोध में हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।

डीएस कॉलेज में प्रवेश फॉर्म जमा किए जाने के एवज में 100 रुपये लेने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।

प्राचार्य व चीफ प्रॉक्टर से भी काफी नोकझोंक हुई। खबर पाकर गांधीपार्क एसओ मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में कॉलेज प्रशासन ने 50 रुपये कम करने की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


कॉलेज में स्नातक दाखिले के लिए प्रवेश फॉर्म जमा हो रहे हैं। विद्यार्थियों से प्रवेश परीक्षा में आने वाले खर्च के रूप में 100 रुपये लिए जा रहे थे। इसकी जानकारी होते ही एबीवीपी के प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा, छात्र नेता अमित गोस्वामी, विभाग संयोजक धीरज चौधरी व महानगर अध्यक्ष सीटू चौधरी कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने इस वसूली का विरोध करने लगे। इसकी शिकायत प्राचार्य से भी की गई, लेकिन उन्होंने कुलपति के आदेश का हवाला दिया। इसके बाद कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और फॉर्म जमा करने के काउंटर बंद कर दिए।

प्राचार्य कक्ष के बाहर नारेबाजी करने के बाद कक्ष में घुस गए और जमीन पर धरना दे दिया। इस मौके पर मोहित, पंकज आर्य, नानक राजपूत, कुलदीप, जय यादव, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।


उधर, प्राचार्य डॉ. ओपी बंसल का कहना है कि 50 रुपये सोमवार तक कम कर दिए गए हैं। सोमवार को शिक्षकों के साथ बैठक करके रणनीति बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी एक हजार रुपये ले रही है, तो उस विरोध नहीं हो रहा है, लेकिन 100 रुपये पर विरोध किया जा रहा है, जबकि ये रुपये प्रवेश परीक्षा कराने में खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed