{"_id":"5ec2c1628ebc3e90b0146a03","slug":"10-people-found-corona-positive-in-aligarh-city-office-news-ali233979245","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ जिले में दस और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित स्क्रैप कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ जिले में दस और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित स्क्रैप कारोबारी की मौत
विज्ञापन
जिले में सोमवार को भी कोरोना बम फूटा है। जिले में दस नए मरीज सामने आए हैं, जिनमें से एक मानिक चौक के स्क्रैप कारोबारी की मौत हो गई है। मौत के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं मृत सराफ कारोबारी के दूसरे भाई व उनकी पत्नी भी संक्रमित घोषित हुए हैं। वहीं मानिक चौक के आरएसएस पदाधिकारी का बेटा व नातिन भी संक्रमित घोषित हुए हैं।
कौड़ियागंज के महाराष्ट्र से लौटे दो मजदूर संक्रमित पाए गए हैं और शहर के फिरदौस नगर व शाहजमाल रोरावर से भी दो नए मरीज सामने आए हैं। एक मरीज बिजनौर का संक्रमित पाया गया है जो जेएन मेडिकल कॉलेज में पहले से इलाज के लिए भरती है। इस तरह अपने जिले में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 95 पहुंच गई है और मृतक संख्या नौ पहुंच गई है।
शहर के सौ फीसद लॉकडाउन वाले कोतवाली क्षेत्र के हॉट स्पॉट एरिया मानिक चौक के 55 वर्षीय स्क्रैप कारोबारी की तबियत रविवार रात खराब हुई थी। सांस लेने में दिक्कत पर परिजनों ने डीएम वार रूम में फोन किया। खबर पर एंबुलेंस से स्वास्थ्यकर्मी इनके घर पहुंचे। आनन-फानन रात में ही इन्हें छेरत में क्वारंटीन कर दिया गया। सुबह में छेरत में कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया। पौने दस बजे अचानक तबियत खराब होने पर छेरत से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मानिक चौक निवासी 55 वर्षीय मरीज की मौत यहां आने से पहले हो गई थी। बाद में मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई है। देर शाम नुमाइश मैदान शमशाद में शव का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
इधर, कुछ लोग दबी जुबान उपचार में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेता मानव महाजन का कहना है कि जब स्क्रैप कारोबारी की स्थिति गंभीर थी तो उन्हें क्वारंटीन करने के बदले हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उपचार देने की जरूरत थी।
इधर, देर रात जारी कोरोना बुलेटिन में मृत सराफा कारोबारी के सासनी गेट आवास विकास निवासी दूसरे नंबर के 54 वर्षीय छोटे भाई व उनकी पत्नी, पिछले सप्ताह संक्रमित घोषित हुए मानिक चौक के संघ पदाधिकारी का 32 वर्षीय बेटा व 12 वर्षीय नातिन के अलावा गभाना कांशीराम शेल्टर होम में रखे गए महाराष्ट्र से आए कौड़ियागंज के क्रमश: 28 व 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर संक्रमित घोषित हुए हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भरती फिरदौस नगर सिविल लाइंस की 6 वर्षीय बालिका व देहली गेट रोरावर का 24 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा इन दिनों मथुरा जिले के गोंडा बॉर्डर स्थित गांव जटपुरा में रह रहा बिजनौर निवासी 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित है। वह कई दिन से मेडिकल में किसी बीमारी के चलते इलाज पा रहा है। इन सभी को आइसोलेट कराने से लेकर परिजनों को क्वांरटीन कराए जाने आदि की प्रक्रिया चल रही है।
आज भी एक मृतक सहित दस लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इन मरीजों से संबंधित 400 मीटर एरिया को सील और सैनेटाइज कराया जा रहा है। जनता से अपील की है कि लोग लॉक डाउन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें।
-चंद्रभूषण सिंह डीएम