फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 officers transferred in Aligarh district

Transfer: अलीगढ़ जिले में 10 अधिकारियों के तबादले, दो एसडीएम और पांच तहसीलदार इधर से उधर

Tue, 27 May 2025 10:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 10:47 AM IST
सार

अलीगढ़ में एसडीएम और तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। खैर की एसडीएम महिमा राजपूत को अब एसडीएम कोल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हसीलदार कोल कृष्ण गोपाल मिश्र का तबादला कर उन्हें इसी पद पर गभाना भेजा गया है।

विज्ञापन
10 officers transferred in Aligarh district
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़र जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 मई को दो एसडीएम और पांच तहसीलदारों समेत 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। दो नवांगतुक को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


खैर की एसडीएम महिमा राजपूत को अब एसडीएम कोल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय बनाया गया है। अशुतोष कुमार, जो अभी तक अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय थे, उन्हें अब अपर उप जिलाधिकारी कोल का पदभार दिया गया है। नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर सुमित सिंह को एसडीएम खैर बनाया गया है। परितोष मिश्रा को एसडीएम (न्यायिक) इगलास के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी तरह तहसीलदार कोल कृष्ण गोपाल मिश्र का तबादला कर उन्हें इसी पद पर गभाना भेजा गया है। तहसीलदार उदय सिंह को गभाना से तहसीलदार (न्यायिक) कोल की जिम्मेदारी मिली है। अवनीश कुमार को तहसील कोल से तहसील खैर का तहसीलदार बनाया गया है। रामगोपाल सिंह को तहसील अतरौली से तहसीलदार कोल बनाया गया है। रामचंद्र को तहसीलदार (न्यायिक) तहसील कोल से अब तहसीलदार अतरौली बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed