फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 model ponds will be built in every block of the district

जिले के हर ब्लॉक में बनेंगे 10 मॉडल तालाब

Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 model ponds will be built in every block of the district
बारिश में बड़े पैमाने पर पानी बर्बाद हो जाता है, लेकिन इस बार बारिश के पानी को संरक्षित करने की कवायद तेजी से चल रही है। मनरेगा के तहत जिले की 867 ग्राम पंचायतों में से 120 ग्राम पंचायतों में बारिश से पूर्व मॉडल तालाब तैयार किए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 गांवों का चयन किया गया है। चिन्हित गांवों में तालाब की खोदाई का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2022 को पंचायती राज दिवस पर देश के प्रत्येक जिले में 75-75 तालाबों के निर्माण के लिए अमृत सरोवर योजना शुरू करने की घोषणा की थी। मनरेगा, राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त की धनराशि से इनका कायाकल्प कराया जाना है। अमृत सरोवर मिशन के तहत नए तालाब खोदे जाएंगे और पुराने तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा। 15 अगस्त 2022 तक केंद्र ने इन तालाबों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि मनरेगा एवं वित्त आयोग के बजट से तालाबों को विकसित किया जाएगा। पहले चरण में जिले में 120 मॉडल तालाब बनाए जा रहे हैं। मानसून आने से पहले ही इन्हें तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed