फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1.18 lakh new voters were formed in 35 days

अलीगढ़ः 35 दिन में 1.18 लाख नए मतदाता बने

Mon, 06 Dec 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
1.18 lakh new voters were formed in 35 days
एक नवंबर से पांच दिसंबर तक चला मतदाता पुनरीक्षण अभियान सफल रहा। 35 दिनों में जिले में 118300 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जुड़ गए। इन सभी को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बधाई दी है।
विज्ञापन

बधाई संदेश में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ऐसे नए युवा विशेषकर महिला एवं नवयुवक-युवतियां, जिन्होंने प्रथम बार पंजीकरण कराया है, लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे महिला-पुरूष जिनका नाम मतदाता सूची में अब तक सम्मिलित नहीं था और उन्होंने पंजीकरण के लिए फॉर्म 6 भरा है, पात्र मतदाता बनने के उपरांत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में अपना योगदान देते हुए स्वेच्छा से अपनी सरकार का चयन कर लोकतंत्र की अहम कड़ी साबित होंगे। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं का आह्वान किया कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो गया है, वह आगामी विधानसभा चुनाव में बिना किसी लोभ लालच के निर्भीक होकर स्वेच्छा से मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed