{"_id":"dc93b7ba-8095-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"aligarh-couple-in-same-gotra-marriage-faces-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गोत्र में शादी पर घरवाले राजी, परेशान 'काजी' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गोत्र में शादी पर घरवाले राजी, परेशान 'काजी'
चंडौस/ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही गोत्र के प्रेमी युगल का शादी करना समाज के कुछ दबंग लोगों को खटक रहा है। शादी के लिए परिवार तो राजी हो गया लेकिन कुछ दबंग युवती के परिजनों पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहे हैं। इससे दोनों परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के गांव किनुआ निवासी एक युवती बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा है। उसका जौहरा निवासी एक युवक से प्रेम संबंध है। 16 फरवरी को दोनों ने अलीगढ़ जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। पहले तो दोनों के परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन बाद में वे राजी हो गए।
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने 22 फरवरी को मंदिर में दोनों के फेरे डलवाए और बेटी को ससुराल भेज दिया। इस पर कुछ दबंग लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को कुछ लोग लड़कीवालों के यहां पहुंचे और शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि दबंग परिणाम भुगतने के धमकी देकर गए हैं, जबकि पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।