{"_id":"5dbbe6578ebc3e01346ce91f","slug":"alert-at-varanasi-airport-after-receiving-explosive-bag-at-new-delhi-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने के बाद वाराणसी हवाईअड्डे की भी सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने के बाद वाराणसी हवाईअड्डे की भी सुरक्षा बढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 01 Nov 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एयरपोर्ट पर कार व संदिग्ध लोगों की जांच करते सीआईएसएफ के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को जांच बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले वाहनों कि डिग्गी खुलवा कर जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर संदिग्ध हाल में घूम रहे लोगों की आईडी भी जांच की जा रही है।
2 of 5
एयरपोर्ट पर संदिग्ध लोगों की जांच करते सीआईएसएफ के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर भी कई चरणों में जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा औचक चेकिंग चलाकर एयरपोर्ट पर आने वाले वाहनों तथा संदिग्ध हाल में घूम रहे व्यक्तियों से भी पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही है।
3 of 5
एयरपोर्ट पर संदिग्ध लोगों की जांच करते सीआईएसएफ के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
इस बारे में सीआईएसएफ के कमांडेंट सुब्रत झा ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था और जांच बढ़ा दी गई है। वाराणसी काफी समय से आतंकियों के निशाने पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एयरपोर्ट पर कार व संदिग्ध लोगों की जांच करते सीआईएसएफ के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट, कचहरी, संकटमोचन मंदिर आदि स्थानों पर आतंकी हमलों में अब तक 10 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
babatpur
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि एयरपोर्ट बिल्डिंग के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी यूपी पुलिस की होती है, और अधिकांशतः पुलिस वीआईपी ड्यूटी के समय ही मौजूद रहती है। इसके बावजूद सीआईएसएफ जवानों ने एयरपोर्ट बिल्डिंग के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर रखी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।