फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh yadav woos brahmins

'ब्राह्मण जिसके साथ, लखनऊ दिल्ली उसके हाथ'

Mon, 13 May 2013 08:06 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 13 May 2013 08:06 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav woos brahmins

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ और दिल्ली की सरकार बनाने में ब्राह्मणों की अहम भूमिका होती है।

विज्ञापन


उन्होंने बसपा शासन में ब्राह्मणों पर दर्ज झूठे केस वापस लेने और शाहजहांपुर में भगवान परशुराम मंदिर का सौंदर्यीकरण करने का ऐलान किया।

अखिलेश यादव रविवार को सपा मुख्यालय में परशुराम जयंती समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण जिस तरफ हवा चलाते हैं, वही दिल्ली, लखनऊ पहुंचता है। 2012 में ब्राह्मणों ने सभी वर्गों का सहयोग लेकर सपा की बहुमत की सरकार बनवाई।

उन्होंने कहा, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने हमेशा ब्राह्मणों को सम्मान देने का काम किया है। उनके सम्मान पर कभी आंच आएगी तो सपा खड़ी दिखाई देगी।

पिछली सरकार में ब्राह्मणों पर दर्ज हुए एससी-एसटी एक्ट के झूठे मुकदमों को सपा सरकार वापस लेगी। उन्होंने कहा, प्रोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही इसे यहां लागू कर दिया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा समाजवादी सोच को बढ़ाने वाले ब्राह्मण ही हैं। सरकार बिना भेदभाव के फैसले कर रही है। रोजगार देने के लिए पुलिस भर्ती खुलने जा रही है। सभी खाली पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृत को बचाने का काम ब्राह्मण कर रहे हैं। संस्कृत शिक्षकों की मांगों का एक माह में समाधान कर दिया जाएगा।

राज्य के लोक निर्माण, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा ब्राह्मणों का सम्मान और स्वाभिमान गिरने नहीं देगी।

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सम्मान लेने के लिए सम्मान देना भी पड़ता है। ब्राह्मण त्याग और बलिदान से बदला देते हैं। सपा ने ब्राह्मणों को बहुत कुछ दिया है। अब सपा को दिल्ली पहुंचाकर वे अहसान का बदला चुकाएं।


सम्मेलन को कृषि शिक्षा और धमार्थ कार्यमंत्री डॉ. मनोज पांडेय, राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा के साथ ही सपा महासचिव और लखनऊ सीट से लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अशोक वाजपेयी ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed