{"_id":"7d745cc8-edda-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"akhilesh-yadav-will-meet-montek-singh-over-annual-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सूबे के लिए 67000 करोड़ मांगेंगे अखिलेश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सूबे के लिए 67000 करोड़ मांगेंगे अखिलेश!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की वार्षिक योजना पर सोमवार को अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विभागीय जानकारों की मानें तो 2013-14 की योजना 67000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। यह पिछली बार की अपेक्षा 15 फीसदी अधिक होने का अनुमान है।
दिल्ली में 18 जुलाई को होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केंद्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया से मुलाकात करेंगे।
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी 17 जुलाई को योजना आयोग के सदस्य बीके चतुर्वेदी से मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने विदेश यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को एनेक्सी स्थित अपने कार्यालय में नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव संजीव मित्तल और अन्य अधिकारियों से वार्षिक योजना पर चर्चा की।
बैठक में योजना के आकार को लेकर किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार वार्षिक योजना 67000 करोड़ रुपये के लगभग हो सकती है।
विज्ञापन
बीते साल की वार्षिक योजना 57800 करोड़ की थी, जिसमें 800 करोड़ रुपये इलाहाबाद कुंभ के आयोजन के लिए दिए गए थे।