सीएम अखिलेश बोले, 'मायावती मेरी बुआ लगेंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा नेता मायावती जब मेरे बड़े-बुजुर्गों की बहन लगती हैं तो मेरी बुआ लगेंगी। दुखद है कि बुआ ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश सरकार के खजाने का पैसा स्मारकों और मूर्तियों पर बहा दिया। इस कारण प्रदेश पीछे चला गया।
उन्होंने कहा कि इस समय जैसे-जैसे गरमी बढ़ रही है वह आगबबूला हो रही हैं। अपना गुस्सा टेलीविजन पर उतार रही हैं।
अखिलेश यादव ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया।
'मोदी मॉडल की निकल चुकी है हवा'
अखिलेश ने कहा कि मोदी का मतलब है-‘मॉडल आफ डिवाइडिंग इंडिया’ उन्होंने दावा किया कि देश के 19 राज्यों में मोदी मॉडल की हवा निकल चुकी है। चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री गुरुवार को मुबारकपुर में समाजवादी पार्टी की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुबारकपुर के अलावा जिले के खरिहानी बाजार, लालगंज और फूलपुर में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों को राहत मुहैया कराई है। इस राहत पर सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग संतोष जता चुके हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गुजरात सरकार ने कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी, कर्ज माफी जैसी सुविधाएं दी हैं? कहा कि समाजवादी पार्टी प्रचार में भले पीछे हो लेकिन काम में सबसे आगे है।