{"_id":"4e189e6671f1e8af1c8b6248a9f98747","slug":"akhilesh-will-counter-communal-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सांप्रदायिक ताकतों से निपटेंगे अखिलेश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सांप्रदायिक ताकतों से निपटेंगे अखिलेश'
अमर उजाला, इटावा/कन्नौज
Updated Sun, 06 Oct 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पूरे देश में सांप्रदायिक शक्तियों को रोका जाएगा। यूपी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ऐसी ताकतों से सख्ती से निपटेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाज विरोधी ताकतें विकास रोकने के लिए प्रदेश का माहौल खराब कर रही हैं।
विज्ञापन
शनिवार को सपा मुखिया इटावा के फिशर वन में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम और लायन सफारी के निरीक्षण के बाद आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह वर्ष 1990 में सपा सरकार ने सांप्रदायिक ताकतों को रोका था, उसी तरह अब भी उनसे लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
देश में सपा के अलावा कोई दल सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ नहीं है। सिर्फ सपा ही मुसलमानों की हितैषी है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं की, क्योंकि उससे मुसलमानों का भला हो रहा था। केंद्र में हमारी सरकार आई तो सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू होगी।
आगामी लोकसभा चुनाव के बाद देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा कि प्रदेश सरकार घोषणा पत्र के हर वादे पर अमल कर रही है। कुछ ताकतें प्रदेश का विकास नहीं चाहतीं, इसलिए माहौल खराब करने में जुटी हैं। दोनों नेता एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने कन्नौज भी गए।