फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh slams beni comment

चुनाव बताएगा कौन कितने पानी में: अखिलेश

Sun, 31 Mar 2013 02:05 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 31 Mar 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
akhilesh slams beni comment

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चेहरे पर सियासी बयानबाजी को लेकर उभरी तल्खी साफ नजर आई।

विज्ञापन


आमतौर पर हंसमुख दिखने वाले अखिलेश के चेहरे पर बेनी प्रसाद वर्मा के बयानों को लेकर तनाव दिखा।

कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि जिन लोगों को विधानसभा चुनाव में पांच हजार वोट नहीं मिले, वह भी बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेनी के बयान ‘सपा केवल चार सीटें ही जीतेगी’, पर अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव बताएगा कौन कितने पानी में है।

जनता करेगी फैसला
जनता सपा सरकार का काम देख रही है। कांग्रेस और दूसरे दलों की नीतियां तथा कार्यक्रम भी लोगों के सामने हैं। जनता ही सही गलत का फैसला करेगी।

एनडीए की ओर सपा के बढ़ते झुकाव के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सपा सेक्युलर सरकार के पक्ष में है। साम्प्रदायिक ताकतों के पक्ष में वह कभी नहीं रहे।

सीएम ने संभावना जताई कि लोक सभा चुनाव नवंबर तक हो सकते हैं। कहा कि देश में जिस तरह के सियासी हालात बन रहे हैं उससे यही लगता है कि चुनाव जल्द होंगे।

सीबीआई से डर नहीं
सीबीआई के डर से यूपीए को समर्थन देने की बात को अखिलेश ने नकार दिया। कहा कि हम सीबीआई से डरे नहीं हैं।

हालांकि उन्होंने यह जोड़ा कि कांग्रेस से जो लड़ता है, सीबीआई उसके पीछे पड़ जाती है। सूबे में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। दावा किया कि कानून-व्यवस्था की समीक्षा सिर्फ यूपी में की जा रही है बाकी राज्यों में नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed