फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh rejects azam khan resignation as kumbh in charge

कुंभ मेला समिति अध्यक्ष पद से आजम का इस्तीफा नामंजूर

Thu, 14 Feb 2013 09:29 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 14 Feb 2013 09:29 PM IST
विज्ञापन
akhilesh rejects azam khan resignation as kumbh in charge

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुंभ मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पद से नगर विकास मंत्री मो. आजम खां का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है। 10 फरवरी को मौनी अमावस्या के स्नान के बाद इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आजम ने कुंभ मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला के सफल आयोजन के लिए आजम की प्रशंसा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके प्रयासों से मेला सुचारु रूप से चल रहा है। ऐसे में इस्तीफा स्वीकार करने का प्रश्न ही नहीं उठता। मुख्यमंत्री के इस फैसले के तुरंत बाद आजम खां ने राज्य संसाधन समिति के अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन


आजम खां ने इस पत्र में लिखा है ‘आपने पहले से ही मुझे बहुत काम दे रखा है तथा यह जिम्मेदारी (राज्य संसाधन समिति का अध्यक्ष पद) मेरी कार्यक्षमता से बढ़कर महसूस हो रही है। मै चाहूंगा आप मेरी यह जिम्मेदारी किसी अन्य साथी को देने का कष्ट करें। मुझे आशा है कि आप मेरे भाव को समझते हुए बेहतर व्यक्ति का चयन कर सकेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां ने लिखा है कि इस बार अपनी अन्य जिम्मेदारियों के कारण वह संसाधन समिति के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed