फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh government can not end mulayam displeasure

मुलायम की नाराजगी दूर नहीं कर पा रही यूपी सरकार

Thu, 17 Jan 2013 11:15 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 17 Jan 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
akhilesh government can not end mulayam displeasure

उत्तर प्रदेश की सपा सरकार अपने संगठन के मुखिया मुलायम सिंह यादव की नाराजगी दूर नहीं कर पा रही है। सपा की राज्य कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को यहां प्रदेश मुख्यालय पर हुई बैठक में सरकार को लेकर मुलायम की नाराजगी एक बार फिर मुखर हुई। साथ ही संगठन और सरकार के बीच तालमेल का अभाव भी सामने आया।

विज्ञापन


सपा मुखिया ने बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ देखते हुए कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं। संगठन के काम छोड़कर बाकी सारे काम हो रहे हैं। प्रो. रामगोपाल यादव ने भी कहा कि कुछ मंत्री व नेता जो पार्टी का काम छोड़कर सारे काम कर रहे हैं। यह न सुधरे तो जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शिवपाल सिंह यादव ने राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव रखा। इसके अलावा एक शोक प्रस्ताव भी रखा गया। दोनों प्रस्ताव पारित कर दिए गए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई मंत्रियों के कामकाज को लेकर फिर सवाल उठे। इस पर बैठक में मौजूद कुछ मंत्रियों ने सरकार की तरफ से सफाई दी। मुलायम ने पार्टी के चारों युवा प्रकोष्ठों को इस तरह भंग करने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि इन प्रकोष्ठों का जल्द पुनर्गठन किया जाए। मुलायम ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वह ट्रांसफर व पोस्टिंग में न उलझें। जनता की समस्याओं के समाधान पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 6 घंटा से ऊपर चली राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बारे में पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने सरकार के कामकाज की सराहना की। साथ ही राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों से प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर लगातार जुटे रहने का आह्वान किया।

एक सप्ताह में दिखेगा बदलाव: अखिलेश
सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से लेकर अन्य नेताओं व सदस्यों के निशाने पर मुख्यरूप से अधिकारी ही रहे। सदस्यों ने सवाल उठाया कि सरकार की नीतियों को लागू करने में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इससे जनता के बीच सही संदेश नहीं जा रहा है। सदस्यों ने बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी और कानून-व्यवस्था को लेकर जनता के बीच बढ़ रही नाराजगी भी बताई।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर सरकार से लेकर संगठन तक बदलाव दिख जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बदलाव करके दिखाएंगे। जो अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। जनता और कार्यकर्ताओं की न सुनने वाले अधिकारी हटाए जाएंगे। संगठन में भी बदलाव किया जाएगा।


इससे पहले मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि सरकार का जनता के बीच संदेश अगर ठीक नहीं होगा तो लोकसभा चुनाव में नतीजे ठीक नहीं आएंगे। इसे तत्काल ठीक किया जाए। इस बीच पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शेष सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed