फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Airline worker Suraj Man murder linked to Atiq Ahmed murder case

UP: एयरलाइन कर्मी की हत्या के तार अतीक अहमद हत्याकांड से जुड़े; सूरज की हत्या में शामिल शूटरों ने किए खुलासे

Wed, 21 Feb 2024 09:37 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 Feb 2024 09:37 AM IST
सार

सूरज हत्याकांड में शामिल शूटरों कुलदीप व अब्दुल कादिर ने पूछताछ में बताया है कि हत्या के दिन इन दोनों के साथ तीसरा शूटर भी था। इसके आदेश पर ही गिरफ्तार दोनों बदमाश काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Airline worker Suraj Man murder linked to Atiq Ahmed murder case
सूरज मान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-104 में एयर इंडिया के क्रू मेंबर और गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या में अब गैंगस्टर रोहित मोई का नाम सामने आया है। पुलिस इससे पूछताछ की तैयारी कर रही है। फिलहाल, रोहित मंडोली जेल में बंद है। रोहित ने अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के आरोपियों को जिगाना पिस्टल मुहैया कराई थी। वहीं, नोएडा पुलिस गैंगस्टर कपिल मान को भी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सूरज हत्याकांड में शामिल शूटरों कुलदीप व अब्दुल कादिर ने पूछताछ में बताया है कि हत्या के दिन इन दोनों के साथ तीसरा शूटर भी था। इसके आदेश पर ही गिरफ्तार दोनों बदमाश काम कर रहे थे। तीसरे शूटर को गैंगस्टर रोहित ने भेजा था। इस बारे में दोनों को भी जानकारी नहीं थी। ऐसे में रोहित का नाम भी पुलिस ने अपने केस में जोड़ लिया है। गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद रोहित गिरोह को कपिल मान के साथ मिलकर चला रहा है। माफिया अतीक अहमद से रोहित के कनेक्शन की बात सामने की भी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही, गैंगस्टर कपिल को भी पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शूटरों की निशानदेही पर पिस्टल कर ली गई है बरामद
वहीं इससे पहले सूरज मान की हत्या के आरोपी दो शूटरों की निशानदेही पर नोएडा पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया है। रविवार को नोएडा पुलिस ने सेक्टर-96 में बंद पड़े प्राधिकरण के नलकूप की बिल्डिंग के पीछे से पिस्टल की। हत्या के दोनों आरोपी शूटर नोएडा पुलिस के 48 घंटे की रिमांड पर हैं।

विज्ञापन

सिग्नल एप पर जेल में बंद रोहित से हुई थी बात
गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई व एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या के आरोपी अब्दुल कादिर और कुलदीप का रविवार को पुलिस कस्टडी रिमांड का दूसरा दिन था। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वारदात के पहले तीसरे शूटर ने दिल्ली के जेल में बंद रोहित मोई से सिग्नल एप पर बात की थी। उसे सूरज मान का फोटो भेजा। वहां से आदेश मिलने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पहली गोली तीसरे शूटर ने चलाई थी जो अभी फरार है।

नलकूप की बिल्डिंग के पीछे फेंक दी थी पिस्टल
वारदात के समय अब्दुल कादिर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था बाकी दोनों बदमाश फायरिंग कर रहे थे। बदमाशों ने भागते समय प्राधिकरण के नलकूप की बिल्डिंग के पीछे नाइन एमएम की पिस्टल फेंक दी थी। कुलदीप और अब्दुल पूर्व में गैंगस्टर कपिल मान के साथ दिल्ली जेल में बंद थे। दोनों कपिल मान से परिचित थे। तीसरे शूटर के बारे में कुलदीप और अब्दुल को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। तीसरा शूटर रोहित मोई ने उपलब्ध कराया था। बाकी के दोनों शूटर का इंतजाम नवीन शर्मा नाम के व्यक्ति ने किया था। जिसे नोएडा पुलिस मुठभेड़ के दौरान पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब नोएडा पुलिस इस मामले में रोहित को भी आरोपी बनाएगी। उसे जल्द ही पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की बात कही जा रही है।

घटनास्थल पर कराया सीन रिक्रिएशन
पुलिस कस्टडी रिमांड पर आए दोनों शूटरों अब्दुल कादिर व कुलदीप को रविवार को पुलिस टीम घटनास्थल पर ले गई। वहां पुलिस ने पूरे सीन का रिक्रीएशन किया गया। बदमाशों से बातचीत और मौके पर दी गई जानकारी के आधार पर सीन को रिक्रिएट किया गया। इस दौरान नोएडा पुलिस के कई अधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। अहम है कि हाजीपुर गांव के सेक्टर-104 मार्केट के पास पिछले महीने बदमाशों ने सूरज मान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक क्रू मेंबर की हत्या के मामले में दोनों आरोपी शूटरों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है और इसमें कई अहम जानकारी मिली है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed