फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   air companies charge 100 rs for one prinout at amousi airport

लखनऊ एयरपोर्ट: एक प्रिंट के देने पड़ते हैं 100 रुपए

Thu, 11 Jul 2013 12:32 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Jul 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
air companies charge 100 rs for one prinout at amousi airport

अगर आप एयर टिकट का पूरा ब्यौरा अपने मोबाइल में रखते हैं, तो यह आदत आपकी जेब ढीली कर सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो लो फेयर वाली कुछ विमान कंपनियां यात्रियों को टिकट का एक प्रिंट देने के लिए सौ रुपये तक वसूल रही हैं।

यह आलम तब है जब महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) ने कुछ ही दिन पहले कड़े निर्देश जारी किए थे।

सस्ते टिकट के नाम पर हो रहा ये खेल
डीजीसीए ने घरेलू उड़ान सेवाओं को दो श्रेणियों में बांट रखा है। पहली श्रेणी में एयर इंडिया सहित कई फुल फेयर वाले विमान हैं।

फुल फेयर वाली विमान कंपनियां यात्रियों को खाना मुहैया कराती हैं, जबकि दूसरी श्रेणी में लो फेयर वाली विमान कंपनियां हैं।

आय बढ़ाना है मक्सद
इनमें टिकट सस्ता होने के कारण यात्रियों को खाना नहीं दिया जाता है। लो फेयर वाली विमान कंपनियों ने अब अपनी आय बढ़ाने के लिए टिकट का प्रिंट देने के नाम पर 100 रुपये की वसूली भी शुरू कर दी है।

रोजाना करीब 15 सौ यात्री लो फेयर टिकट वाले विमानों से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और पटना जाते हैं। इनमें जेट लाइट और जेट कनेक्ट ने दो दिन पहले यात्रियों को टिकट का प्रिंट देने का चार्ज 100 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन


मैनेजर ने बताया उचित
जेट एयर के टर्मिनल मैनेजर अमित ने इसे उचित बताया है। वहीं, एयरपोर्ट के निदेशक सुरेश चंद्र होता का कहना है कि विमान कंपनियां जो कुछ भी यात्रियों पर चार्ज करती हैं, उसका नियंत्रण डीजीसीए करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है डीजीसीए का निर्देश
डीजीसीए का साफ निर्देश है कि ये कंपनियां पैसेंजर सर्विस फीस के रूप में टिकट का प्रिंट देने के लिए अधिकतम 50 रुपये ही ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed