{"_id":"5d53a9f28ebc3e6cd666e944","slug":"zila-panchayat-member-death-after-road-accident-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल जिला पंचायत सदस्य की मौत, अध्यक्ष सहित तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल जिला पंचायत सदस्य की मौत, अध्यक्ष सहित तीन पर मुकदमा
Wed, 14 Aug 2019 11:59 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
खंदौली के चर्चित जिला पंचायत सदस्य की मौत होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित पुराना आरटीओ कट के पास दुर्घटना में घायल खंदौली के गांव मलूपुर वार्ड नंबर छह के जिला पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश उपाध्याय (67) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सिकंदरा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल सहित तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
रामनगर, खंदौली निवासी सत्यप्रकाश के बेटे पवन कुमार ने बताया कि 11 अगस्त को पिता स्कूटर से मथुरा अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर 3:30 बजे पुलिस ने फोन करके हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सत्यप्रकाश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। सत्यप्रकाश को सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम पांच बजे सत्यप्रकाश की मौत हो गई।

मृतक के बेटे पवन उपाध्याय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पिता का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल से विवाद चल रहा था। दो महीने पहले भी पिता के साथ मारपीट की गई थी। जान से मारने की धमकी दी थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष, उनके साथी जिला पंचायत सदस्य अरुण कसाना, नेत्रपाल माहौर और अज्ञात ने षड्यंत्र के तहत हत्या करने के उद्देश्य से पिता के स्कूटर में पीछे से टक्कर मरवाई है। घटना को दुर्घटना दर्शाने की कोशिश की गई। किसी सहयोगी के माध्यम से घटना कारित की।
घटना के पीछे राजनीतिक उद्देश्य है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में हाईवे थाना पुलिस जांच कर रही है। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि मेरा किसी से विवाद नहीं है। मुझे साजिशन फंसाया जा रहा है।