फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Zakat to help the children of divorced women

तलाकशुदा औरतों के बच्चों की जकात से मदद

Tue, 20 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 20 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Zakat to help the children of divorced women
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इन बच्चों को लेगा गोद, अशफाक उल्ला खां ट्रस्ट के जरिए रमजान में पूरे देश से जकात लेकर करेंगे आर्थिक मदद, - फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक की पीड़ित मुस्लिम महिलाओं के बच्चों की मदद के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पहल कर रहा है। शहीद अशफाक उल्ला खां ट्रस्ट के जरिए रमजान में पूरे देश से जकात की रकम से तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार का ख्याल रखा जाएगा। 100 बेटियों के निकाह कराने से लेकर तलाक पीड़िताओं की मदद के लिए मंच काम करेगा। यह फैसला मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की आगरा में होटल वैभव पैलेस में मंगलवार को हुई राष्ट्रीय परिषद बैठक में किया गया।
विज्ञापन


मंच मार्गदर्शक और आरएसएस नेता इंद्रेश ने बैठक के बाद बताया कि 2017 में तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे पढ़ लिखकर अपना मुकाम बना सकें। अब एक देश, एक कानून चलेगा। मजहब के आधार पर अदालतें नहीं बनाई जा सकतीं। सभी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानना चाहिए। देश में दर्जनों धर्मों के लोग रहते हैं, ऐसे में सभी अपने लिए अदालतों की मांग करेंगे तो कैसे चलेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूख अब्दुल्ला पर बरसते हुए उन्होंनेे कहा कि कश्मीर अब्दुल्ला परिवार की संपत्ति नहीं है। यह भारत का है और अलगाव की भाषा अब वहां नहीं चलेगी।
विज्ञापन


संघ नेता ने नोटबंदी पर सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इससे नक्सल, कश्मीरी आतंकी, पत्थरबाजों को नुकसान हुआ है। प्रदेश में दो सर्वे हुए हैं, जिसमें नोटबंदी का समर्थन किया गया है। मंच की बैठक में राष्ट्रीय सह संयोजक मो. इस्लाम अब्बास, गिरीश जुआल, अबू बकर नकवी, डा. शाहिद अख्तर, मौलाना शोएब कासमी, एसके मुईनुद्दीन, डा. मुनव्वर चौधरी, अमानउल्ला अंसारी, यासिर जिलानी, अशफाक सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार मदरसों पर फहराया जाएगा तिरंगा
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस साल 26 जनवरी पर तीन हजार मदरसों और चार हजार से ज्यादा गली-मोहल्लों में राष्ट्रगान और तिरंगा फहराएगा। मंच ने सात साल पहले जब तिरंगा फहराने का कार्यक्रम शुरू किया तो पहले साल 58 मदरसों ने राष्ट्रगान में हिस्सा लिया, लेकिन अब यह संख्या तीन हजार से ज्यादा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed