फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth stunted in a car speeding on highway for reel police arrested one In Agra

रील के लिए दांव पर जीवनः हाईवे पर फर्राटा भर रही कार में युवक कर रहे स्टंट, एक गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2023 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 02:32 PM IST
सार

आगरा में रील के लिए दो युवकों ने हाईवे पर फर्राटा भर रही कार में स्टंट करने लगे। पीछे चल रहे किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी का चालान करके एक युवक को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
youth stunted in a car speeding on highway for reel police arrested one In Agra
कार में स्टंट करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए स्टंट करते युवाओं का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह कार के शीशे खोलकर खिड़की पर बैठकर रील बना रहा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने कार के नंबर से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद एक को पकड़ लिया। मामले में दो और की तलाश है। इनमें एक खिड़की पर बैठने वाला तो दूसरा कार चलाने वाला शामिल है।

विज्ञापन

रील के लिए स्टंट करके वीडियो बना रहा था

हरीपर्वत थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि कार का टैक्सी परमिट था। यह सुल्तानगंज पुलिया से भगवान टाकीज की तरफ जा रही थी। मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ। इसमें दो युवक कार की दोनों तरफ की पीछे वाली खिड़की पर बैठे हुए थे। वह स्टंट कर रहे थे। चालक वीडियो बना रहा था। कार के पीछे चल रहे कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इसके बाद ट्वीट किया गया। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। कार की पहचान होते ही फाउंड्री नगर निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। वह कार चालक है। रील के लिए स्टंट करके वीडियो बना रहा था। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। उसके साथी विजय और प्रदीप की तलाश की जा रही है। इससे पहले सोमवार को भी आरोपी पकड़े गए थे। उन्होंने भी सुल्तानगंज पुलिया के पास स्टंट करते हुए चलती कार का वीडियो बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर अच्छी रील की चाहत में जानलेवा स्टंट

एत्मादपुर से लेकर रुनकता तक हाईवे पर कई जगह लाइटिंग रहती है। नजारा भी अच्छा होता है, ऐसे में रील बनाई जाए तो अलग लगता है। रील की चाहत में युवा कार और बाइक पर निकल रहे हैं। ऐसे में यह स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस अब ऐसे वाहनों की जानकारी मिलने पर कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed