फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth shot, injured in land dispute

जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली, घायल

Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth shot, injured in land dispute
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के नेहरे का पुरा गांव में बुधवार की दोपहर जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी गई। ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा युवक कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नेहरे का पुरा गांव निवासी राधेलाल (35) बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के ही पास पट्टे में मिली डेढ़ बीघा जमीन की ट्रैक्टर से जुताई के लिए गया था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर खेत की जुताई का विरोध किया। इससे इनके बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान किसी ने फायर कर दिया। कंधे में गोली लगने से राधेलाल घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। युव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार और थानाध्यक्ष निबोहरा मनोज कुमार शर्मा ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवक के गोली लगने की सूचना मिली है। घायल युवक के परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed