{"_id":"64f0d184e69c1f2b7a0ac747","slug":"youth-shot-during-quarrel-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-3607-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झगड़े के दौरान युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झगड़े के दौरान युवक को मारी गोली
Thu, 31 Aug 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ में बृहस्पतिवार की देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
गांव धारऊ निवासी दिनेश शाक्य का बृहस्पतिवार की देर रात गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और मारपीट होने लगी। इस दौरान झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति ने दिनेश पर गोली चला दी। गोली दिनेश के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस हमला करने वालों की तलाश में दबिश दे रही है।